पेपर लीक मामले में NTA की बड़ी कार्रवाई, 47 अफ़सरों को किया गया बर्खास्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: NEET पेपर लीक मामले में एनटीए ने बड़ा एक्शन लिया है। NEET परीक्षा कराने वाली एजेंसी NTA ने 47 कर्मचारियों को हटा दिया है। इनमें से कुछ लोगों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी की जाएगी। 

सरकार अब NTA में बड़े स्तर पर बदलाव करने की तैयारी में है। अगले महीने एजेंसी का पुनर्गठन किया जाएगा और इसके आउटसोर्सिंग के तौर-तरीकों में भी बदलाव होगा। आपको बता दें कि NTA देश भर में जेईई, नीट और सीयूईटी जैसी करीब 15 से 20 बड़ी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं आयोजित कराती है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अपने ढांचे को मजबूत करने के लिए नई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। NTA ने 4 नए जनरल मैनेजर और 16 यंग प्रोफेशनल्स की नियुक्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया है। UPSC के प्रतिभा सेतु पोर्टल के जरिए यह भर्ती होगी।

पेपर लीक के बाद से यह एजेंसी लगातार विवादों में रही है। इसी वजह से अब पूरी एजेंसी में बड़े स्तर पर बदलाव किए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial