कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के बाद किया दावा, मुआवजा और FIR वापसी पर बनी सहमति, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरकार ने कल तक इंतजार करने को कहा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली : जंतर- मंतर पर विरोध प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी और केंद्र सरकार के बीच नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर आज दिल्ली में हुई बातचीत का दूसरा दौर ख़त्म हो गया है।  यह बैठक पहले नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होनी थी लेकिन बाद में विट्ठल भाई पटेल हाउस (वीपी हाउस) के कमरा नंबर 504 में आयोजित की गई। सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने       कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की।

बैठक के बाद CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बताया कि हमारी प्रमुख मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है। इस मांग पर सरकार ने विचार करने के लिए कल दोपहर तक का समय मांगा है। हमें उम्मीद है कि सरकार जल्द ही उन्हें पद से हटा देगी। 

मुआवजे पर बनी सहमति: नीट पेपर लीक विवाद के बाद कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग को सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

 इसके अलावा आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज की गई सभी FIR और कानूनी मुकदमों को वापस लेने पर भी सरकार राजी हो गई है।

कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं से बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, ”बैठक करीब दो घंटे तक चली। उन्होंने हमारे सामने तीन प्रमुख मांगें और परीक्षा प्रणाली में सुधार से जुड़े पांच सुझाव रखे। हमने उन्हें बताया है कि हम कल दोपहर फिर उनसे मुलाकात करेंगे और सरकार के भीतर हुई चर्चा की जानकारी देंगे।”

सरकार से मिले लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने अपना अनशन ख़त्म कर दिया है, लेकिन कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं का कहना है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता, उनका प्रदर्शन खत्म नहीं होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही होगा।

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial