NEET UG पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, केंद्र सरकार और NTA को गलतियों का सिलसिला तुरंत खत्म करने के दिए निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर- मंतर पर हंगामा मचा हुआ है। वहीं इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज शुक्रवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान NEET UG पेपर लीक मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और NTA को गलतियों का सिलसिला तुरंत खत्म करने के निर्देश दिए हैं।

न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आलोक अराधे की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा, “हम इस तरह गलतियों को जारी रहने नहीं दे सकते।” कोर्ट ने परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधार लाने और इसे पूरी तरह सुरक्षित बनाने के आदेश दिए हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षाओं की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सरकार और  (NTA) के सामने कड़े सवाल रखे। अदालत ने कहा कि पेपर लीक और गड़बड़ियों के इस सिलसिले को स्थायी रूप से रोकना होगा।

कोर्ट ने प्रश्नपत्र छपाई, परिवहन, परीक्षा केंद्र प्रबंधन और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे 10 मुख्य क्षेत्रों में किए गए सुधारों पर विस्तृत हलफनामा मांगा है।

वहीं सरकार ने कोर्ट के सामने व्यापक दृष्टिकोण और पूरा मास्टर प्लान रखने के लिए थोड़े और समय की मांग की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial