मोदी कैबिनेट में आज पेश किया जाएगा पेपर लीक से जुड़े बिल का मसौदा, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर देश के छात्रों को दिया भरोसा, दोषियों के खिलाफ सख्त होगी कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: पेपर लीक मामले में हो रही काफ़ी किरकिरी के बाद आखिरकार केंद्र सरकार एक्शन मूड में आ गई है। सरकार पेपर लीक के खिलाफ एक बेहद कड़ा कानून बनाने जा रही है, जिसके मसौदे पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में चर्चा की जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार आधी रात को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो संदेश जारी किया। जिसमें देश के छात्रों को यह भरोसा दिलाया कि आज कैबिनेट की बैठक में पेपर लीक से जुड़े मसौदे पर चर्चा की जाएगी।
साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि कैबिनेट से सुझाव लेने और मसौदे को अंतिम रूप देने के बाद इसे अगले हफ्ते सोमवार को संसद के दूसरे सप्ताह में संसद में पेश किया जाएगा।
पीएम ने अपने संदेश में यह भी कहा कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है और यह लाखों छात्रों तथा उनके माता-पिता के लिए बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial