कॉकरोच जनता पार्टी के डेलिगेशन ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से की मुलाकात, अपनी 3 मांगें लिखित में नड्डा को सौंपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के डेलिगेशन ने   केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा प्रणाली में सुधार और युवाओं के मुद्दों को लेकर सरकार के सामने 3 प्रमुख मांगें रखीं हैं। केंद्रीय मंत्री के साथ मुलाकात के बाद सौरव दास ने कहा कि सरकार ने आगे बातचीत का आश्वासन दिया है।

CJP की सरकार से मांग
  • पहली मांग- सीजेपी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांगा की है।
  • दूसरी मांग है कि सुसाइड करनेवाले बच्चों के परिवारों को मुआवजा दिया जाए।
  • और तीसरी मांग है कि सोनम वांगचुक को वापस जंतर मंतर लाया जाए और अनशन तुड़वाया जाए।

सौरव दास ने नड्डा से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा, ”आशुषोत रांका और मैं दोपहर 12 बजे से जे.पी. नड्डा के आवास पर हैं। हमने अपनी मांगें बता दी हैं, जिनमें धर्मेंद्र प्रधान का तुरंत इस्तीफा या उन्हें पद से हटाना शामिल है। मंत्री ने हमें भरोसा दिलाया है कि वह इस मामले पर सही स्तर पर चर्चा करेंगे। हालांकि, अभी तक कोई पक्का वादा नहीं किया गया है।

साथ ही उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी तब तक नहीं रुकेंगे जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती।”

वहीं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि सीजेपी डेलीगेशन के साथ अच्छी बातचीत हुई। जेपी नड्डा ने माना कि प्रदर्शनकारियों ने प्रस्ताव दिया है। प्रदर्शनकारियों के साथ पांच घंटे से बातचीत जारी है। जेपी नड्डा ने प्रदर्शनकारियों से धरना खत्म करने की अपील भी की है। केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है।

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial