राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर खड़गे और राहुल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा – प्रधानमंत्री की चुप्पी स्वीकार्य नहीं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। दोनों नेताओं ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में वित्तीय गड़बड़ियों और राम मंदिर चढ़ावे में कथित चोरी के आरोपों की तत्काल स्वतंत्र एवं व्यापक जांच की मांग की है।

उन्होंने कहा कि सरकार और ट्रस्ट की विश्वसनीयता इस बात पर निर्भर करती है कि आप कितनी पारदर्शिता और तत्परता से कार्रवाई करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि देश की जनता यह सब देख रही है।

पत्र में कहा गया है , ”लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था और विश्वास के साथ अपनी मेहनत की कमाई मंदिर के लिए दान की है और कथित चोरी के आरोपों से वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।”

दोनों नेताओं ने कहा कि इस मामले में पीएम की खामोशी मंज़ूर नहीं है और जवाबदेही सुनिश्चित करना तथा श्रद्धालुओं के विश्वास की रक्षा करना उनकी जिम्मेदारी है। पत्र में कहा गया है कि जांच में दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ उनके पद या प्रभाव की परवाह किए बिना सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

साथ ही उन्होंने कहा कि हम आपसे मांग करते हैं कि ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की तुरंत स्वतंत्र और पूरी जांच कराई जाए, जिसमें नकद, सोना, चांदी सहित सभी चढ़ावे के प्रबंधन की जांच शामिल हो।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial