नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा हटाए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया, “मोदी सरकार के मुख्य सिद्धांत असत्य और हिंसा हैं। अहिंसक भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाना गलत है। पेपर लीक, शिक्षा की बढ़ती लागत और छात्रों की आत्महत्या भारत के भविष्य के लिए गंभीर मुद्दे हैं।”
राहुल गांधी ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर चोट बताते हुए कहा कि शांतिपूर्ण विरोध को बलपूर्वक दबाना सही नहीं है। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करके कहा, ‘पेपर लीक, शिक्षा की बढ़ती लागत और छात्रों की आत्महत्याएं भारत के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दे हैं, जिन पर सरकार को गंभीरता से ध्यान देना देने की ज़रूरत है।’
राहुल गांधी ने कहा कि किसी भी तरह का बल प्रयोग छात्रों और उनके समर्थन में खड़े लोगों को इन मुद्दों को उठाने से नहीं रोक सकता। साथ ही उन्होंने छात्रों की आवाज को लोकतंत्र के लिए जरूरी बताते हुए इन समस्याओं के समाधान की जरूरत पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि कोई भी ताकत भारत के छात्रों और हममें से उन लोगों को, जो उनसे प्यार करते हैं और उनमें विश्वास रखते हैं, इन मुद्दों को उठाने से नहीं रोक सकती।’









