उत्तराखंड में हरेला की धूम, जागेश्वर पहुंचे सीएम धामी, मंदिर में की पूजा अर्चना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तराखंड में आज हरेला का पर्व मनाया जा रहा है। हरेला के मौके पर सीएम धामी आज जागेश्वर धाम पहुंचे। सीएम धामी ने वृद्ध जागेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद सीएम धामी ने हरेला के मौके पर पौधारोपण किया। साथ ही उन्होंने अल्मोड़ा में आयोजित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में शिरकत की।

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को हरेला की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा यह पर्व धरती मां के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता है। सीएम धामी ने कहा हमने पूरे प्रदेश में 10 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य लिया था,  इस लक्ष्य को पार कर अब तक 10 लाख 80 हजार से अधिक पौधे रोपे जा चुके हैं।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने हरिद्वार में पौधारोपण किया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के साथ गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप, डीएम मयूर दीक्षित, डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध समेत साधु संतों और समाजसेवियों ने अपने नाम के साथ पौधे लगाए। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial