FIFA वर्ल्ड कप 2026: पहला सेमीफाइनल मुक़ाबले में स्पेन ने फ्रांस को हरा दिया है। स्पेन की टीम ने 2-0 से एकतरफा जीत हासिल करने के साथ फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में स्पेन की टीम दूसरी बार फाइनल तक पहुंचने में कामयाब हो सकी है।
स्पेन और फ्रांस के बीच हुए सेमीफाइनल मुकाबले में पहले हाफ में ही फ्रांस की एक गलती उनपर भारी पड़ गई जिससे स्पेन को पहला गोल करने का मौका मिला। पहले हाफ में खेल के 22वें मिनट के दौरान जब स्पेन लामिन यमाल गेंद को बॉक्स के अंदर लेकर पहुंचे तो वहां पर फ्रांस के डिफेंडर लुकास डिग्ने ने उन्हें फाउल कर दिया जिससे स्पेन को पेनल्टी मिल गई। स्पेन की तरफ से पेनल्टी के लिए आए मिकेल ओयरजाबल ने बिना कोई गलती किए गेंद को गोल पोस्ट के अंदर पहुंचाने के साथ अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
पहले हाफ का खेल खत्म होने पर स्कोर लाइन 1-0 ही रही। वहीं दूसरे हाफ में खेल के 58वें मिनट में पेड्रो पोरो ने दानी ओल्मो के साथ मिलकर शानदार जुलगबंदी दिखाते हुए गेंद को फ्रांस के गोल पोस्ट तक लेकर गए और गोल करने के साथ जहां अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई और इसी के साथ उनकी जीत भी तय हो गई।
अब इस बार फाइनल मुकाबले में उनका सामना डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले की विजेता टीम से होगा। अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।










