E20 पेट्रोल के खिलाफ केजरीवाल ने शुरू किया ऑनलाइन सिग्नेचर कैंपेन, पीएम मोदी को भी लिखा पत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल के मुद्दे पर मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।उन्होंने पीएम  मोदी को पत्र लिखकर देशभर में E20 पेट्रोल को लेकर उठ रही शिकायतों का हवाला देते हुए दो प्रमुख मांगें रखी हैं।

केजरीवाल ने हर पेट्रोल पंप पर शुद्ध पेट्रोल और E20 पेट्रोल दोनों का विकल्प उपलब्ध कराने तथा कम माइलेज मिलने के कारण E20 की कीमत सामान्य पेट्रोल से कम रखने की मांग की है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात का समय भी मांगा है।

इतना ही नहीं केजरीवाल ने आज “स्टॉप E20 पेट्रोल” ऑनलाइन सिग्नेचर अभियान शुरू किया। StopE20petrol.com के जरिए लोग प्रधानमंत्री के नाम याचिका पर हस्ताक्षर कर अपनी आवाज़ दर्ज करा सकते हैं।

 केजरीवाल ने कहा कि E20 पेट्रोल को लेकर देशभर के लोगों में काफ़ी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि लोग लगातार शिकायत कर रहे है कि E20 पेट्रोल से गाड़ियों की माइलेज कम हो रहा है और कई वाहनों के इंजन और अन्य पार्ट्स पर भी इसका असर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार का दायित्व है कि वह जनता की आवाज सुने। केजरीवाल ने बताया कि इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने आम लोगों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा है कि सरकार को इस मुद्दे पर तुरंत ध्यान देना चाहिए और जनता के हित में फैसला लेना चाहिए।

केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने पीएम मोदी के सामने दो मांगें रखी हैं।

  • पहली मांग यह है कि देश के सभी पेट्रोल पंपों पर लोगों को शुद्ध पेट्रोल और E20 पेट्रोल, दोनों का विकल्प उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई उपभोक्ता E20 पेट्रोल नहीं भरवाना चाहता और सामान्य पेट्रोल का उपयोग करना चाहता है तो उसे यह सुविधा मिलनी चाहिए।
  • दूसरी मांग E20 की कीमत को लेकर है। उन्होंने कहा कि यदि E20 पेट्रोल से माइलेज कम मिल रही है तो उसकी कीमत भी सामान्य पेट्रोल से कम होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि जब एक लीटर पेट्रोल से वाहन कम दूरी तय करेगा तो उपभोक्ता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। ऐसे में सरकार को इसकी कीमत कम करनी चाहिए।

केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने पत्र में प्रधानमंत्री से मुलाकात का समय भी मांगा है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल पंपों और सर्विस स्टेशनों पर जाकर लोगों से मिला हूं और वाहन मालिकों की समस्याओं को करीब से सुना है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को यह बताना चाहते हैं कि आम लोग इस मुद्दे पर क्या महसूस कर रहे हैं और E20 पेट्रोल से जुड़े कौन-कौन से तकनीकी सवाल सामने आ रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री उन्हें जल्द मिलने का समय देंगे।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial