राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- जन आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवरियाः  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा बयान दिया है। एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर हुई पहली FIR पर सीएम योगी ने कहा कि मैंने कहा था कि एसआईटी की रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी। एसआइटी रिपोर्ट आई और कार्रवाई प्रारंभ हो गई है।

सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग आज आरोप लगा रहे हैं, उनकी मंशा अच्छी नहीं है। ये वो लोग हैं जो लोग भगवान राम को नकार चुके हैं। कहते थे कि राम हुए ही नही! ये लोग अयोध्या को नकारते रहे।

सीएम ने कहा कि सरकार ने पहले दिन कहा था कि दूध का दूध पानी का पानी होगा। मैं फिर कहता हूं कि रामभक्तों की अग्निपरीक्षा मत लो। उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ मत करो, प्रमाण है तो एसआईटी को सबूत पेश करो। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

योगी ने कहा कि जन आस्था के साथ जो खिलवाड़ करेगा, उसके साथ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम किया जाएगा। जब सरकार बनी थी तब भी मैंने कहा था जीरो टॉलरेंस की नीति से सरकार कार्य करेगी।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial