कोलकाता एयरपोर्ट पर TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, अभिषेक बनर्जी पर ‘अंडा अटैक’ की थी साजिश!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता एयरपोर्ट पर तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच  झड़प और मारपीट हुई है। यह हंगामा TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के दिल्ली से वापस कोलकाता लौटने से ठीक पहले, एयरपोर्ट गेट के बाहर हुआ।

TMC समर्थकों ने आरोप लगाया कि बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता हाथों में अंडे लेकर पहुंचे थे, जिनका मकसद अभिषेक बनर्जी पर ‘अंडा अटैक’ करना था। इसकी भनक TMC समर्थकों को लग गई जिसके बाद वो भी एयरपोर्ट पहुंच गए। इसी बीच दोनों पार्टियों के समर्थक आपस में भिड़ गए और जमकर हंगामा हुआ।

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई जो देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गई। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस और सुरक्षा बलों ने अभिषेक बनर्जी को एयरपोर्ट के दूसरे गेट से सुरक्षित बाहर निकाला।

 अभिषेक बनर्जी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने दिल्ली गए थे और बैठक के बाद कोलकाता लौटने वाले थे। तृणमूल के कार्यकर्ता और समर्थक उनके लौटने की उम्मीद में एयरपोर्ट पर जमा हो गए थे, साथ ही भाजपा के समर्थक भी वहां थे।हालांकि, यह घटनाअभिषेक बनर्जी के विमान से उतरने से पहले ही हो गई।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial