सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ़ केस कराया दर्ज, खेड़ा ने 3 पासपोर्ट रखने का लगाया था आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुवाहाटी:असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा ने आधी रात को पानबाजार पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मीडिया डिपार्टमेंट के चेयरमैन पवन खेड़ा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिनिकी भुयान शर्मा पर विदेशी पासपोर्ट और बिजनेस को लेकर आरोप लगाए हैं।

 कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दावा किया था कि रिनिकी भुइयां शर्मा के पास तीन देशों के एक्टिव पासपोर्ट हैं और विदेशों में इन्वेस्टमेंट और एसेट्स हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवन खेड़ा ने रिनिकी भुइयां शर्मा पर मिस्र, यूएई और एंटीगुआ और बारबुडा के पासपोर्ट होने का आरोप लगाया।

वहीं दूसरी तरफ रिनिकी भुइयां शर्मा ने कहा, ‘लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। मैंने अपनी जिंदगी में ऐसा झूठ कभी नहीं सुना। उन्होंने उन आरोपों का भी जवाब दिया कि उनके पास तीन देशों के एक्टिव पासपोर्ट हैं।  उन्होंने सभी आरोपों को बेबुनियाद करार दिया।यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फोटोशॉप का इस्तेमाल करके किया गया है, असम पुलिस जांच करेगी और सच सामने लाएगी।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial