प्रधानमंत्री मोदी ने पुडुचेरी में रोड शो किया, NDA को की वोट देने की अपील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुडुचेरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां एक भव्य रोड शो करते हुए नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में एआईएनआरसी-भाजपा गठबंधन को वोट देने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने एआईएनआरसी के संस्थापक नेता और मुख्यमंत्री एन. रंगासामी और भाजपा नेता व गृह मंत्री ए. नमसिवायम के साथ अजंता सिग्नल पॉइंट से दो किलोमीटर से कम दूरी पर स्थित कामराजर स्टैच्यू/राजा थिएटर सिग्नल तक रोडशो किया।

रोड शो के लिए प्रधानमंत्री के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाकर मोदी का जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने अपना खुला वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ने पर लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. इस दौरान लोगों ने उनके वाहन पर फूल बरसाए।

एआईएनआरसी और भाजपा क्रमशः 16 और 10 सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। राजग के घटक दल अन्नाद्रमुक और लाचिय्या जननायग काची को 2-2 सीट दी गई हैं।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial