देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी का हुआ अंतिम संस्कार, परिजनों से मिले सीएम धामी, परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं की व्यक्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया है।  सीएम धामी भी आज सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान उनके परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

इस मामले में सरकार ने भी कड़ा एक्शन लिया है पुलिस को ऑपरेशन प्रहार चलाने के निर्देश दिये गये हैं।कुठालगेट चौकी इंचार्ज और सब एक्साइज इंस्पेक्टर सस्पेंड किये गये. खुद डीजीपी ने भी मामले में मोर्चा संभाला हुआ है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial