असम विधानसभा चुनाव : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पांच सूत्री गारंटी घोषणापत्र किया लॉन्च, हर परिवार को 25 लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस का वादा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने असम की जनता को पांच गारंटियां दी है। M कांग्रेस ने असम में मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए विधानसभा चुनावों में पांच-सूत्रीय गारंटी घोषणापत्र जारी किया है,  ये पांच गारंटियां असम की जनता की सुरक्षा और विकास के लिए हैं।

कांग्रेस की बड़ी घोषणाएं
खड़गे ने कहा,’अगर कांग्रेस सरकार आती है, तो वह हर महिला को 50,000 रुपये देगी। वह हर परिवार को 25 लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस देगी. वह 100 दिनों के अंदर ज़ुबीन गर्ग के परिवार को इंसाफ दिलाएगी।

खड़गे ने कहा, ‘इस बार हिमंत बिस्वा सरमा को हटाना ही होगा।  इस बार चुनावी लड़ाई कांग्रेस और बीजेपी के बीच नहीं होगी, यह लड़ाई असली कांग्रेस और नकली कांग्रेस के बीच होगी।

असम में हमारी सरकार बनेगी: गौरव गोगोई
असम में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। एपीसीसी अध्यक्ष और सांसद गौरव गोगोई ने इस बैठक में यह बात कही। इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, एपीसीसी अध्यक्ष गौरव गोगोई, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मनोज चौहान, बंधु तिर्की और प्रणब झा शामिल हुए। इसमें विपक्षी गठबंधन के कई नेता और असम जातीय परिषद के अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई भी मौजूद थे।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial