पांच दिन तक पावर प्लांट पर नहीं करेंगे हमला, मिडिल ईस्ट जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिका और इजराइल की ओर से संयुक्त रूप से ईरान के खिलाफ शुरू किए गए युद्ध का आज सोमवार को 24वां दिन है। इस जंग के तीन हफ्ते बीत जाने के बाद भी इसके थमने के आसार नहीं है, क्योंकि दोनों ही पक्षों की ओर से आए दिन चेतावनियां और धमकियां दी जा रही है।

इस बीच खाड़ी देशों में ड्रोन और मिसाइल हमले जारी हैं। अमेरिका की ओर से होमुर्ज समुद्री मार्ग को पहले जैसा बनाने को लेकर ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है जो आज समाप्त हो रहा है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि उन्होंने अमेरिकी रक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि ईरानी पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर किसी भी सैन्य हमले को फिलहाल पांच दिनों के लिए टाल दिया जाए। ट्रंप ने यह फैसला पिछले दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच हुई बेहद सकारात्मक बातचीत के बाद लिया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका और ईरान देश के बीच पिछले दो दिनों में मिडिल ईस्ट में हमारी दुश्मनी के पूरी तरह से हल के बारे में बहुत अच्छी और फायदेमंद बातचीत हुई है। ट्रुथ पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि बातचीत पूरे हफ़्ते जारी रहेगी, मैंने डिपार्टमेंट ऑफ़ वॉर को निर्देश दिया है कि ईरानी पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ किसी भी और सभी मिलिट्री हमलों को पांच दिन के लिए टाल दिया जाए, यह चल रही मीटिंग्स और चर्चाओं की सफलता पर निर्भर करेगा।

बता दें एपी की रिपोर्ट के अनुसार इस युद्ध में मरने वालों की संख्या ईरान में 1500 से ज्यादा, लेबनान में 1000 से ज्यादा, इजराइल में 15 और अमेरिकी सेना के 13 जवानों तक पहुँच गई है। इसके अलावा, खाड़ी क्षेत्र में जमीन और समुद्र दोनों जगहों पर कई आम नागरिक भी मारे गए हैं। लेबनान और ईरान में लाखों लोग बेघर हो गए हैं।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial