असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 22 नाम हैं। अब तक पार्टी कुल 87 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।
कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 42 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। वहीं, दूसरी लिस्ट में 23 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। अब तीसरी लिस्ट में 22 नामों का ऐलान किया गया है।
असम में कुल 126 विधानसभा सीट हैं। ऐसे में कांग्रेस ने अभी भी 24 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है और अपने गठबंधन के किसी साथी को भी ये सीटें नहीं सौंपी हैं।
असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए नौ अप्रैल को मतदान होगा तथा वोटों की गिनती चार मई को होगी। यहां सभी सीटों के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 23 मार्च तक पूरी होगी। ऐसे में जल्द ही कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की आखिरी सूची भी जारी कर सकती है।










