नई दिल्ली: आज से दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के महाकुंभ का आगाज होने वाला है। पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे प्रगति प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 16 फरवरी से 20 फरवरी तक चलेगा। यह एक्सपो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग और नवाचार का सबसे बड़ा मंच साबित होने वाला है।
पांच दिवसीय एक्सपो इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में 13 देशों के पवेलियन होंगे जो एआई इकोसिस्टम में इंटरनेशनल सहयोग दिखाएंगे. यह एक्सपो समिट के साथ उसी जगह पर होगा.
इस आयोजन में 7 देशों के राष्ट्रपति, 2 देशों के उपराष्ट्रपति और 9 देशों के प्रधानमंत्री शामिल हो रहे हैं। साथ ही, दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों के CEO और करीब 2 लाख से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
इनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीकी देशों के पवेलियन शामिल हैं. एक्सपो में 300 से अधिक क्यूरेटेड एग्जिबिशन पवेलियन और लाइव डेमोंस्ट्रेशन होंगे. ये तीन थीम वाले चक्रों – पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस में बने होंगे.
70,000 स्क्वेयर मीटर से अधिक क्षेत्र में फैले इस कार्यक्रम में ग्लोबल टेक्नोलॉजी फर्म, स्टार्टअप, एकेडेमिया और रिसर्च इंस्टीट्यूशन, यूनियन मिनिस्ट्री, राज्य सरकारें और इंटरनेशनल पार्टनर एक साथ आएंगे. इस समारोह में 13 देशों के पवेलियन भी होंगे, जो एआई इकोसिस्टम में इंटरनेशनल सहयोग दिखाएंगे.
इस इवेंट का मकसद ग्लोबल एआई इकोसिस्टम में नई पार्टनरशिप को बढ़ावा देना और बिजनेस के मौके बनाना है. 500 से अधिक सेशन ऑर्गनाइज किए जाएंगे, जिसमें 3250 से अधिक विजनरी स्पीकर और पैनल मेंबर शामिल होंगे.
17 फरवरी से सभी के लिए खुलेगा एक्सपो:
‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ में प्रवेश पर कार्यक्रम के पहले दिन कुछ प्रतिबंध होंगे और इसके साथ आयोजित होने वाली प्रदर्शनी 17 फरवरी से सभी के लिए खुलेगी। एडवाइजरी में कहा गया, “भारत मंडपम प्रदर्शनी क्षेत्र 16 फरवरी को बंद रहेगा (उद्घाटन शाम पांच बजे) और प्रदर्शनी 17 फरवरी से सभी के लिए खुलेगी।” इस प्रदर्शनी में 13 देशों के पवेलियन भी होंगे, जो एआई क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रदर्शित करेंगे।










