पीएम मोदी का असम दौरा, बोले- ‘नॉर्थ-ईस्ट हमारे लिए अष्टलक्ष्मी’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुवाहाटी: पीएम मोदी शनिवार को असम के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने 5,450 करोड़ रुपये से ज्यादा की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.  इस मौके पर पीएम मोदी ने गुवाहाटी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “आज भाजपा जहां पहुंची है उसका श्रेय अगर किसी को मिलता है तो वह सिर्फ और सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ताओं को मिलता है. जमीन की जड़ों से जुड़े कार्यकर्ताओं का दर्शन करना अपने आप में बहुत बड़ा सौभाग्य है…”

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा करता है, उसके कारण भाजपा आगे बढ़ती है. मैं गर्व से कहता हूं कि मेरे जीवन की सबसे गौरवपूर्ण बात यही है कि नरेंद्र मोदी भाजपा का कार्यकर्ता है. कुछ दिन पहले ही देश का बजट आया है. बजट के बाद असम, पूर्वोत्तर का मेरा यह पहला दौरा है. जिस पूर्वोत्तर को कांग्रेस ने हमेशा नज़रअंदाज़ किया हम उस पूर्वोत्तर की भक्ति भाव से सेवा कर रहे हैं. पूर्वोत्तर हमारे लिए अष्टलक्ष्मी है. इस वर्ष का बजट अष्टलक्ष्मी के लिए भाजपा, NDA के विज़न को और मजबूती देने वाला है. बजट में बहुत अधिक फोकस पूर्वोत्तर को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर है.

उन्होंने कहा कि भाजपा आज जिस बुलंदियों पर पहुंची है उसमें सबसे बड़ा योगदान कार्यकर्ताओं का है। हमारा विश्वास संगठन में है। हम राष्ट्रजीवन में परिवर्तन का आधार संगठन की शक्ति मानते हैं। इसलिए, इतनी बड़ी तादाद में जमीन की जड़ों से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं के दर्शन करना बहुत बड़ा सौभाग्य है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial