देहरादून: जिम से निकल रहे हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या, 16 दिन में 5 कत्ल से मचा हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: राजधानी देहरादून में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। 16 दिन में 5 कत्ल होने से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार को एसएसपी आवास से बमुश्किल पांच सौ मीटर की दूरी पर सिलवर सिटी मॉल में जिम से बाहर आ रहे विक्रम शर्मा नामक युवक की बदमाशों ने गोली मारकार हत्या कर दी हैँ.

सिल्वर सिटी मॉल के पास जिम से लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर विक्रम शर्मा की तीन अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और जांच शुरू कर दी गई है. हमलावरों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 

पुलिस की ओर से बताया गया है कि मृतक व्यक्ति हिस्ट्रीशीटर था और मूल रूप से झारखंड का रहने वाला था. फिलहाल वो देहरादून रह रहा था.

विक्रम शर्मा जिम में फिटनेस करके बाहर निकल रहा था. इसी दौरान दो हमलावर पैदल चलकर विक्रम के पास पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां चला दी और वहां से फरार हो गए. उनका तीसरा साथी बाइक पर उनका इंतजार कर रहा था. काम होते ही बाकी दोनों भी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फॉरेंसिक टीम और एसटीएफ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

वहीं एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि  सुबह 10.15 की घटना है. हमलावर दो से तीन लोग हैं. जिम से बाहर आते वक्त विक्रम पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं. मौके से उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया. सीसीटीवी फुटेज की जांच हो रही है.

मृतक हिस्ट्रीशीटर है. उसपर 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. गैंगवार की आशंका भी है. हर एंगल से जांच की जा रही है. झारखंड पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial