बांग्लादेश चुनाव 2026: बांग्लादेश की सत्ता में BNP की वापसी, BNP को पूर्ण बहुमत, तारिक रहमान होंगे नए प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने दी बधाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बांग्लादेश में गुरुवार को हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने बड़ी जीत दर्ज की है। BNP ने बम्पर जीत हासिल करते हुए पूर्ण बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। इस चुनाव में जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका लगा है. 
BNP ने 299 सीटों में से 209 हासिल कर बहुमत के लिए जरूरी 150 के आंकड़े को पार कर लिया। अब तक 286 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं।

जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 दलों के गठबंधन को अब तक 70 सीटें मिली हैं। जमात प्रमुख शफीकुर रहमान ने ढाका-15 सीट से जीत दर्ज की है। देश में करीब 20 साल बाद BNP की सरकार बनना तय है।

इस जीत के साथ पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे और BNP अध्यक्ष तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। तारिक ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था और दोनों पर जीत हासिल की है। वे पिछले साल दिसंबर में 17 साल बाद देश लौटे थे।

बांग्लादेश में 35 साल बाद कोई पुरुष प्रधानमंत्री बनेगा। 1988 में काजी जफर अहमद प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद 1991 से 2024 तक देश की राजनीति में पूर्व पीएम शेख हसीना और खालिदा जिया का दबदबा रहा। ये दोनों ही प्रधानमंत्री बनती रहीं।

पीएमो मोदी ने दी बधाई:

बांग्लादेश चुनाव 2026 में बीएनपी पार्टी की जीत पर पीएम मोदी ने भी बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं बांग्लादेश में पार्लियामेंट्री चुनावों में BNP को बड़ी जीत दिलाने के लिए मिस्टर तारिक रहमान को दिल से बधाई देता हूं. यह जीत बांग्लादेश के लोगों का आपके लीडरशिप पर भरोसा दिखाती है. भारत एक डेमोक्रेटिक, प्रोग्रेसिव और सबको साथ लेकर चलने वाले बांग्लादेश के सपोर्ट में खड़ा रहेगा. मैं हमारे कई तरह के रिश्तों को मज़बूत करने और हमारे कॉमन डेवलपमेंट गोल्स को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial