हल्द्वानी में डबल मर्डर से हड़कंप, गल्ला मंडी में युवक-युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में बहुत बड़ी वारदात हुई है. यहां डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है. गल्ला मंडी में एक युवक और एक युवती के शव बरामद मिले हैं. दोनों की पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है.

युवक और युवती के शव हल्द्वानी मंडी परिसर के अंदर मिले हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ और कोतवाल सहित भारी पुलिस बल मौजूद है. पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. फिलहाल दोनों की शिनाख्त में भी पुलिस जुटी है.

Lयुवक और युवती के शव जिसने भी देखे उनका दिल दहल गया. हत्यारों ने बड़ी ही बेरहमी से उनके सिर कुचल दिए थे. सिर इस कदर कुचले हुए हैं, कि चेहरे देखकर उनकी पहचान करना बड़ा ही मुश्किल काम है.

 घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह श्रमिक मंडी इलाके में काम करने पहुंचे थे. उन्होंने ही सबसे पहले दोनों के शव देखे थे. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किए. पुलिस ने पूरे परिसर की बेरीकेडिंग कर दी है, ताकि कोई भी सबूत से छेड़छाड़ नहीं कर सके.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial