देहरादून गैस एजेंसी मालिक हत्याकांड: 2 आरोपी गिरफ़्तार, पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर, दोनों के पैर में लगी गोली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून : बुद्ववार को देहरादून की तिब्बती मार्केट में हुए हत्याकांड में दून पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. रायपुर के लाडपुर जंगल और लालतप्पर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया. गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से दो देशी तमंचे और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की गई है. साथ ही आरोपियों ने पूछताछ में तिब्बती मार्केट में हुई हत्या को अंजाम देने की बात स्वीकार की है.

देहरादून की तिब्बती मार्केट में अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े हत्या करने वाले दो बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी अजय सिंह ने टीमों का गठन किया गया था.जिसके बाद टीमें शहर से देहात तक लगातार नाकेबंदी और सघन चेकिंग कर रही थी. चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाश को लालतप्पर पुलिस चौकी पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन वो भाग निकला, बदमाश भागकर खंडर फैक्ट्री मे घुसकर पुलिस टीम पर फायर करने लगे.

जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में एक बदमाश के दाहिने पैर पर गोली लगने से वह घायल हो गया. जिसके बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार किया. वहीं दूसरे बदमाश को नाकेबंदी और सघन चेकिंग के दौरान रायपुर थाना क्षेत्र में लाडपुर के जंगल में बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर पर गोली लगने से वह घायल हो गया. बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज के लिए तत्काल कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया. जहां दोनों बदमाशों का इलाज चल रहा है.

एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि देहरादून पुलिस ने हत्याकांड में अलग-अलग जगहों पर हुए मुठभेड़ के बाद दमाशों को गिरफ्तार किया है. फायरिंग में दोनों बदमाशों को गोली लगी है. बदमाशों को अलग-अलग थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया. साथ ही कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली गई. बदमाशों का अस्पताल इलाज में कराया जा रहा है और बदमाशों से दो देशी तमंचे और एक स्कूटी बरामद की गई. पूछताछ में बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात स्वीकार की है. पुलिस द्वारा बदमाशों से लगातार पूछताछ जारी है.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial