IND vs USA : भारत ने जीता T20 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला, यूएसए को दी 29 रन से मात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने पहले मैच में यूएसए को 29 रनों से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम लड़खड़ाई रही। कप्तान सूर्यकुमार यादव के क्रीज पर जमे रहने से टीम ने 20 ओवर में कुल 161 रन बनाए।

कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने ग्रुप-ए के पहले मुकाबले में अमेरिका को 29 रनों से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और पूरे 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाने में सफल रही. जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव के सबसे ज्यादा नाबाद 49 गेंद में 84 रन शामिल थे. उसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका.

अमेरिका के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की. खास तौर पर शैडली वान शल्कविक ने 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने एक ओवर में तीन विकेट लेकर भारतीय टीम को मुश्किल में डाल थी. इसके अलावा मोहम्मद मोहसिन ने 4 ओवर में केवल 16 रन देकर 1 विकेट निकाले. लेकिन अमेरिका के बल्लेबाजों ने वो नहीं कर सके जो गेंदबाजों ने किया. 162 रनों के जवाब में उनके बल्लेबाज 132 रन ही बना पाए, जिससे उनको 29 रनों से हार का सामना करना पड़ा. भारत की तरफ से अर्शदीप ने दो, सिराज ने 3 और अक्षर ने 2 विकेट लिए.

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में नाबाद 84 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे. उनकी ये पारी भारत की जीत में सबसे ज्यादा खास थी क्योंकि एक समय भारत का स्कोर 77 पर 6 विकेट हो गया था. जहां से सूर्या ने अपनी टीम को 161 तक पहुंचाकर जीत की नींव रखी.इस लिए सूर्यकुमार प्लेयर ऑफ दि मैच बने।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial