उत्तर भारत में घने कोहरे से यातायात बुरी तरह प्रभावित, दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें घंटों लेट, यात्रियों को हो रही परेशानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: मौसम की मार ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ रही है. उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी के बीच कई जगह कोहरा तो कई जगह बारिश हो रही है. ऐसे में ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है. राजधानी दिल्ली के नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही है. ट्रेनों के समय से गंतव्य पर न पहुंचने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

राजधानी दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर देश के तमाम राज्यों से ट्रेन आती हैं. 1 फरवरी 2026 को ट्रेनों की स्थिति…

  • ट्रेन नंबर 11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 1 घंटे 30 मिनट लेट
  • ट्रेन नंबर 1259 शिवगंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट लेट
  • ट्रेन नंबर 12581 बनारस नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1 घंटे 33 मिनट ले
  • ट्रेन नंबर 20839 रांची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 1 घंटे लेट
  • ट्रेन नंबर 12313 सियालदह नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 1 घंटे 33 मिनट लेट
  • ट्रेन नंबर 12423 डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 2 घंटे 24 मिनट लेट
  • ट्रेन नंबर 20801 मगध एक्सप्रेस 1 घंटे 29 मिनट लेट
  • ट्रेन नंबर 20817 भुवनेश्वर नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस 3 घंटे 42 मिनट लेट
  • ट्रेन नंबर 22449 पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 1 घंटे 16 मिनट लेट
  • ट्रेन नंबर 16032 आनंदम एक्सप्रेस 1 घंटे 10 मिनट लेट
  • ट्रेन नंबर 22478 वंदे भारत एक्सप्रेस 1 घंटे लेट
  • ट्रेन नंबर 12716 सचखंड एक्सप्रेस 1 घंटे 31 मिनट लेट
  • ट्रेन नंबर 20807 हीराकुंड एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 52 मिनट की देरी से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंची.

दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की स्थित

ट्रेन नंबर 12 89 महाकौशल एक्सप्रेस 2 घंटे 4 मिनट लेट रही. वहीं ट्रेन नंबर 12192 श्रीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1 घंटे 15 मिनट लेट, ट्रेन नंबर 12431 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 1 घंटे 5 मिनट लेट, ट्रेन नंबर 18477 कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस 1 घंटे 50 मिनट लेट रही.

वही, दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों की बात करें तो आज 1 फरवरी को ट्रेन नंबर 12523 न्यू जलपाईगुड़ी आनंद विहार टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1 घंटे लेट रही. ट्रेन नंबर 20507 सायरंग आनंद विहार टर्मिनल राजधानी एक्सप्रेस 2 घंटे 11 मिनट लेट, ट्रेन नंबर 13257 जनसाधारण एक्सप्रेस 3 घंटे 5 मिनट लेट, ट्रेन नंबर 18427 पुरी आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 1 घंटे 10 मिनट लेट, ट्रेन नंबर 22405 भागलपुर आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस 5 घंटे 45 मिनट लेट, ट्रेन नंबर 12815 नंदनकानन एक्सप्रेस 1 घंटे 11 मिनट लेट रही.

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेन नंबर 15624 कामाख्या भगत की कोठी एक्सप्रेस 1 घंटे 58 मिनट लेट रही. ट्रेन नंबर 15 115 लोकनायक एक्सप्रेस 1 घंटे 7 मिनट और ट्रेन नंबर 14304 हरिद्वार पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस 1 घंटे 15 मिनट लेट रही.

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि उत्तर भारत के कई राज्यों में जगह-जगह घना कोहरा है, जिसकी वजह से ट्रेन के लोको पायलट को सिग्नल नहीं दिखाई देते हैं. ऐसे में लोको पायलट को ट्रेन की रफ्तार धीमी रखनी पड़ती है, जिससे कोई हादसा ना हो और इसके चलते ट्रेन अपने निर्धारित समय से लेट हो जाती है. यात्रियों से अपील की गई है कि वह ट्रेन का समय देखकर ही घर से निकले जिससे कि अनावश्यक सुविधा से बच सकें.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial