IND vs NZ: 5वें T20 मुक़ाबले में भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को 46 रन से हराकर 4-1 से सीरीज पर किया कब्ज़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तिरुवनंतपुरम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए 5वें टी20 मुक़ाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 46 रनों से हरा दिया।  इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से जीती।

भारत ने ईशान किशन की दमदार शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 271 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 225 रन ही बना सकी।

272 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने दमदार शुरुआत की। हालांकि पहले ओवर में अर्शदीप सिंह ने टिम साइफर्ट को पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। फिन एलन 38 गेंद में 80 रन बनाकर आउट हुए। एलन ने 8 चौके और 6 छक्के लगाए। एलन और रविंद्र के बीच दूसरे विकेट के लिए 48 गेंद में 100 रन की साझेदारी हुई। ग्लेन फिलिप्स ने 6 गेंद में सात रन बनाए। रचिन रवींद्र 17 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल सैंटनर खाता नहीं खोल सके। बेवन जैकब्स ने सात रन बनाए। काइल जैमीसन 9 और डेरिल मिचेल 26 रन बनाकर आउट हुए। लॉकी ने तीन रन बनाए। रिंकू सिंह ने ईश सोढ़ी को आउट करके न्यूजीलैंड की पारी का अंत किया। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट लिए। अक्षर ने तीन और वरुण-रिंकू को एक-एक विकेट मिला।

भारत की ओर से ईशान ने 43 गेंद में 103 और सूर्यकुमार ने 30 गेंद में 63 रन बनाये। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आखिरी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को 31 के स्कोर पर संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लगा। संजू सैमसन 6 गेंद में 6 रन ही बना सके। संजू सीरीज में 5 मैचों में 46 रन ही बना सके। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 16 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंद में 63 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार ने ईशान के साथ तीसरे विकेट के लिए 57 गेंद में 137 रन जोड़े। ईशान किशन ने 42 गेंद में शतक मारा है। ईशान किशन 43 गेंद में 104 रन बनाकर आउट हुए। ईशान ने अपनी पारी में 6 चौके और 10 छक्के लगाए। हार्दिक पांड्या ने 17 गेंद में 42 रन की पारी खेली। उन्होंने एक चौका और चार छक्का लगाया। रिंकू सिंह 8 और शिवम दुबे 7 रन बनाकर नाबाद लौटे।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial