कोटद्वार बाबा दुकान विवाद- सड़कों पर उतरे हिंदूवादी संगठन, किया हंगामा, भारी पुलिस फोर्स तैनात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पौड़ी: कोटद्वार में बाबा दुकान विवाद तूल पकड़ता जा रहा है. बजरंग दल और एक विशेष समुदाय से जुड़े व्यापारी के बीच हुई बहस अब साम्प्रदायिक रंग ले रही है. इसी मामले को लेकर आज देहरादून जिले से बड़ी संख्या में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता कोटद्वार पहुंचे. सभी ने मिलकर प्रदर्शन किया. शहर में हालात न बिगड़े इसे देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला.

बता दें आज बजरंग दल के गौरक्षा दल के प्रांत प्रमुख नरेश उनियाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुलूस के रूप में पटेलमार्ग पहुंचे. सभी एक दुकान के समीप जमा हो गए. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि घटना के दौरान एक बुजुर्ग के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई, जो अत्यंत निंदनीय है.
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. कोटद्वार क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी पक्ष को कानून हाथ में लेने की इजाज़त नहीं दी जाएगी.

जिस मामले को लेकर ये पूरा विवाद हुआ है वो 26 जनवरी का है. इस दिन बजरंग दल के कुछ लोग कोटद्वार के पटेल मार्ग स्थित बाबा कलेक्शन नाम की कपड़ों की दुकान पर पहुंचे. उन्होंने दुकान के नाम पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा बाबा शब्द स्थानीय धार्मिक आस्था से जुड़ा है. यह क्षेत्र में स्थित सिद्धबली बाबा के नाम से मेल खाता है. उनका आरोप है कि इस नाम से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा दुकान संचालक जान बूझकर धार्मिक भावनाओं से जुड़े नाम का उपयोग किया है. उन्होंने दुकान का नाम बदलने की मांग की. इसी को लेकर मौके पर बहस शुरू हो गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो के वायरल होते ही मामला और अधिक गरमा गया. बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया. सभी ने प्रशासन से दुकान का नाम बदलवाने की मांग की.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial