विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को खेले गए चौथे टी-20 मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. न्यूजीलैंड ने टी-20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत को 50 रन से हरा दिया है. 216 रन का टारगेट चेज कर रही टीम इंडिया 18.4 ओवर में 165 रन पर ऑलआउट हो गई। विशाखापट्टनम में जीत के बाद न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-3 से वापसी की है। आखिरी मैच 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।
भारतीय टीम की ओर से शिवम दुबे ने विस्फोटक पारी खेली। हालांकि, वे टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सके। शिवम 15वें ओवर में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हो गए।
शिवम दुबे ने 23 बॉल पर 65 रन की पारी खेली। जबकि रिंकू सिंह ने 39 और संजू सैमसन ने 24 रन बनाए। शेष बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मिचेल सैंटनर ने 4 विकेट झटके। जबकि जैकब डफी और ईश सोढ़ी को 2-2 विकेट मिले।
इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए। टिम साइफर्ट ने 62 और डेवोन कॉन्वे ने 44 रन बनाए। कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह को 2-2 विकेट मिले










