मुंबई: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन की वजह से महाराष्ट्र में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। पूरे राज्य में शोक की लहर है. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी अजित पवार की मौत पर दुख जताया है.फडणवीस ने कहा, “मेरा दमदार और दिलदार मित्र चला गया। अजित पवार का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ये महाराष्ट्र के लिए मुश्किल दिन है।”
सीएम फडणवीस ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा, “दादा चले गए! एक जमीन से जुड़े नेता, मेरे दोस्त और साथी, डिप्टी चीफ़ मिनिस्टर अजित दादा पवार की प्लेन क्रैश में मौत बहुत दिल दहला देने वाली है। यह दिल तोड़ने वाला है। मेरा दिल सुन्न हो गया है। अपनी फीलिंग्स बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।”
उन्होंने कहा, “मैंने अपना मज़बूत और अच्छा दोस्त खो दिया है। यह मेरे लिए पर्सनल लॉस है। यह एक ऐसा लॉस है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। आज महाराष्ट्र के लिए बहुत मुश्किल दिन है। मैं दादा को दिल से श्रद्धांजलि देता हूं। हम उनके पूरे परिवार और NCP परिवार के दुख में शामिल हैं। इस एक्सीडेंट में 4 और लोगों की मौत हो गई। हम उनके परिवारों के दुख में भी शामिल हैं।”
वहीं डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी अजित पवार के निधन पर अफ़सोस जताया है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लिए आज एक काला दिन है और ये एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इस घटना ने सभी के दिल को दुखाया है। हमारे सहयोगी अजित दादा पवार की प्लेन क्रैश में मौत हुई है। ये हमारे लिए और महाराष्ट्र के लिए बहुत दुखद है। ये उनके परिवार के लिए बहुत ही दुखद है। अजित दादा एक स्पष्ट वक्ता के रूप में जाने जाते थे। जब मैं सीएम था, तब उन्होंने डिप्टी सीएम के रूप में काम किया। हम दोनों ने टीम बनकर काम किया। हम लोग महाराष्ट्र को आगे बढ़ा रहे थे।”










