आजम खान, उनकी पत्नी और बेटे अब्दुल्ला आजम ने जौहर ट्रस्ट से दिया इस्तीफा, नई कार्यकारिणी गठित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामपुर: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान, उनकी पत्नी ताजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का भी गठन कर दिया गया है. खबर है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला किया गया है.

मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. एसएन सलाम ने बताया कि आजम खान, डॉ. ताजीन फातिमा और अब्दुल्ला आजम खान ने स्वयं को ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी से अलग कर लिया है. अब ट्रस्ट की जिम्मेदारी नई टीम ही संभालेगी.

उन्होंने बताया कि नई कार्यकारिणी में निखत अखलाक को अध्यक्ष बनाया गया है. मुश्ताक अहमद उपाध्यक्ष, अदीब आजम खान को सचिव की जिम्मेदारी मिली है. नसीर अहमद खान संयुक्त सचिव, जावेद उर रहमान खान कोषाध्यक्ष बने हैं. मुमताज बी और चौधरी शायरयार सलीम को सदस्य नियुक्त किया गया है.

पिछली कार्यकारिणी में आजम खान संस्थापक अध्यक्ष, मुश्ताक अहमद सिद्दीकी उपाध्यक्ष, डॉ. ताजीन फातिमा सचिव, नसीर अहमद खान संयुक्त सचिव, निखत अखलाक कोषाध्यक्ष, अदीब आजम खान सदस्य, मुनव्वर सलीम सदस्य, अब्दुल्ला आजम सदस्य और सलीम कासिम सदस्य के रूप में शामिल थे.

दरअसला यह फैसला इस वजह से लिया गया है कि आजम खान, उनकी पत्नी डॉ. ताजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान पर कई मुकदमे चल रहे हैं. वर्तमान में आजम खान और अब्दुल्ला आजम खान रामपुर जिला कारागार में बंद हैं. ऐसे में ट्रस्ट के संचालन में व्यावहारिक दिक्कतें आ रही थीं.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial