पीएम मोदी आज शुक्रवार को केरल के दौरे पर है। इस दौरान, PM मोदी ने केरल में इनोवेशन और Entrepreneurship हब का शिलान्यास किया। साथ ही पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च किया, जिससे रेहड़ी-पटरी वालों को फायदा मिलेगा। पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुरम में 3 नई अमृत भारत ट्रेनों, नागरकोइल-मंगलुरु, तिरुवनंतपुरम-तांबरम, तिरुवनंतपुरम-चार्लापल्ली और त्रिशूर और गुरुवयूर के बीच एक नई यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
तिरुवनंतपुरम में PM मोदी ने कहा, ‘आज केरल के विकास के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों को नई गति मिली है। आज से केरल में Rail Connectivity और सशक्त हुई है। तिरुवनंतपुरम को देश का बड़ा Startup Hub बनाने के लिए पहल हुई है। आज पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड, लॉन्च किया गया है। इससे देशभर के रेहड़ी-ठेले, फुटपाथ पर काम करने वाले साथियों को लाभ होगा।’
साथ ही मोदी ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि LDF-UDF से अब केरल मुक्ति चाहता है। हाल ही में संपन्न हुए नगर निगम चुनावों में इस शहर ने हमें जीत दिलाकर इतिहास रच दिया है। यह साफ है कि केरल एलडीएफ और यूडीएफ के बीच चल रही धांधली से मुक्त होना चाहता है।










