संभल में हुए बवाल के दौरान तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी और कोतवाल अनुज कुमार तोमर समेत 22 पुलिस कर्मियों खिलाफ FIR के आदेश देने वाले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विभांशु सुधीर का सुल्तानपुर स्थानांतरण होने के विरोध में अधिवक्ता लामबंद हो गए हैं।
गुस्साए अधिवक्ताओं ने बुधवार को जिला न्यायालय परिसर में प्रदर्शन किया। और तबादला वापस लिए जाने की मांग की। कहा कि चंदौसी बार एसोसिएशन के निर्णय के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
उनका कहना है कि पुलिस के दबाव में हाईकोर्ट द्वारा उनका स्थानांतरण कर दिया. चंदौसी बार एसोसिएशन जो निर्णय लेगी। उसी आधार पर आगे आंदोलन किया जाएगा।










