संभल के CJM विभांशु सुधीर के तबादले पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘मुझे उम्मीद है कि SC इस मामले का खुद संज्ञान लेगा’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संभल के सीजेएम विभांशु सुधीर के ट्रांसफर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट स्वतः संज्ञान लेंगे। अखिलेश ने न्यायपालिका और बुद्धिजीवियों से इस मामले पर ध्यान देने की बात कही।

ASP अनुज चौधरी के खिलाफ FIR के आदेश के बाद संभल के CJM विभांशु सुधीर के ट्रांसफर पर  समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि”मुझे उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट इस मामले का खुद संज्ञान लेंगे। मुझे विश्वास है कि देश के बुद्धिजीवी और जज खुद इस मुद्दे पर संज्ञान लेंगे।”

दरअसल तबादले के बाद विभांशु सुधीर के स्थान पर चंदौसी के सीनियर डिवीजन सिविल जज आदित्य सिंह को संभल का नया CJM नियुक्त किया गया है। विभांशु सुधीर को सुल्तानपुर में सीनियर सिविल डिवीजन जज के पद पर भेजा गया है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial