रायबरेली: एक दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश के रायबरेली पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए. उन्होंने राजीव गांधी स्टेडियम में युवा खेल अकादमी के रायबरेली प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. उन्होंने क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों के खिलाड़ियों से भी मुलाक़ात की.
राहुल गांधी ने कहा कि हमारी तीन टर्म की सरकार में मनरेगा का जो कांसेप्ट था, उसमें पंचायतों को जिम्मेदारी देने की बात थी. उनको फाइनेंशियल रिस्पांसिबिलिटी दी जाए. उस दौरान दूसरा लक्ष्य था कि हिंदुस्तान के जो गरीब लोग हैं, उनके लिए मिनिमम वेज बने और उससे कम कहीं भी किसी को वेजेज न मिलें.
कांग्रेस सांसद ने कहा कि नरेंद्र मोदी पावर को पावर कांसेप्टेड करना चाहते हैं. वह पावर को अपने हाथों में लेना चाहते हैं और ब्यूरोक्रेसी के हाथों में देना चाहते हैं. वह गरीबों को भूखा मारना चाहते हैं. मनरेगा का नाम बदलकर उन्होंने गांधी जी का अपमान किया है. उन्होंने गरीब जनता का प्रोटेक्शन हटा दिया है.
हमारी थर्ड टर्म गर्वमेंट की जो सोच थी, उसकी जड़ को काटा गया है. कांग्रेस पार्टी पूरे देश में मनरेगा को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है. जो मजदूरी करते हैं उनकी सुरक्षा में लगे हुए हैं. नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि देश का पूरा धन अडानी और अंबानी के पास में चला जाए. हम जनता की रक्षा कर रहे हैं, वहीं नरेंद्र मोदी देश की जनता के रुपये अडानी और अंबानी को देने में लगे हैं.










