बीजेपी अध्यक्ष बनते ही नितिन नबीन का कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश, ‘राजनीति शॉर्टकट नहीं लॉन्ग मैराथन है’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नितिन नबीन बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं. नितिन नबीन ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला। वह इस पद को संभालने वाले सबसे कम उम्र के नेता बन गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह ने इस अवसर पर उन्हें बधाई दी।

बीजेपी का अध्यक्ष बनते ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को बड़ा सन्देश दिया है.उन्होंने कहा कि हम ऐसे राजनीतिक दल से जुड़े हैं, जहां राजनीति सत्ता नहीं, साधना है। राजनीति भोग नहीं, त्याग है। राजनीति ऐशो-आराम नहीं, तपस्या है। राजनीति कोई पदभार नहीं, उत्तरदायित्व है।

नितिन नबीन ने कहा वर्तमान पीढ़ी को अपने हिस्से का पुरुषार्थ, त्याग और तपस्या करनी होगी। युवाओं की बात करते हुए उन्होंने कहा, 15 अगस्त 2024 को पीएम मोदी ने युवाओं को सार्वजनिक जीवन में आने का आह्वान किया। मैं युवाओं से कहना चाहूंगा, राजनीति से दूरी समाधान नहीं,सक्रिय भागीदारी ही समाधान है। लेकिन राजनीति शॉर्टकट नहीं है, राजनीति 100 मीटर की रेस नहीं है। राजनीति लॉन्ग मैराथन है, जहां पर स्पीड का नहीं स्टैमिना का टेस्ट होगा, इसलिए जरूरी है कि राजनीति की पिच पर हम अपनी जड़ों को मजबूत करके बैटिंग करें।

बीजेपी के विस्तार में योगदान देने वाले हमारे शीर्ष नेतृत्व ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को पार्टी के सर्वोच्च पद तक पहुंचाने का अवसर दिया है, इसके लिए मैं आप सभी को प्रणाम करता हूं।

नितिन नबीन ने अपने संबोधन में पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, हमने हमेशा देखा कि आप किस प्रकार से देश सेवा का काम लगातार कर रहे हैं। मैंने पहली बार गुजरात के आनंद में एक कार्यक्रम में आपके साथ मौजूद था। कार्यक्रम के बाद आपने हमे समझाया कि एक व्यक्ति बड़ा तब बनता है लोगों की भवना से जुड़ता है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial