सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बहुत ही दुखद घटना घटी है. एक घर के भीतर एक ही परिवार के पांच लोगों के शव बरामद किए गए। मृतकों में एक सरकारी कर्मचारी, उसकी पत्नी, बुजुर्ग मां और दो नाबालिग बेटे शामिल हैं। सभी के शव अलग-अलग जगहों पर मिले, जबकि कमरे से तीन अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं।
शुरुआती जांच में सभी के शरीर पर गोली लगने के निशान मिले हैं, जिससे पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। पूरे घर को सील कर दिया गया है। परिवार के सभी मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं, ताकि कॉल डिटेल का पता लगाया जा सके।
अमीन अशोक नकुड़ तहसील में अमीन के पद पर कार्यरत थे और उन्हें यह नौकरी पिता के निधन के बाद अनुकंपा के आधार पर मिली थी। बेटा देव कस्बे के एक निजी स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था, जबकि कार्तिक नकुड़ के इंटर कॉलेज में कक्षा 10 में पढ़ रहा था।
यह हत्या है या आत्महत्या है पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है. कहीं किसी बाहरी व्यक्ति ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम तो नहीं दिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और पड़ोसियों से पूछताछ जारी है।










