नितिन नबीन आज संभालेंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद, थोड़ी देर में होगा औपचारिक ऐलान,पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय जनता पार्टी में नबीन अध्याय की शुरुआत हो गई है. वह अब से कुछ देर में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन औपचारिक रूप से पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालेंगे.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का पदभार संभालने से पहले नितिन नबीन मंगलवार सुबह दिल्ली में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पूजा की. नितिन नबीन ने सबसे पहले सुबह आठ बजे झंडेवालान मंदिर में दर्शन किए. इसके बाद वह वाल्मीकि मंदिर पहुंचे, फिर उन्होंने हनुमान मंदिर पर पूजा की. इसके बाद उन्होंने बंगला साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका.

इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, नितिन गडकरी, विभिन्न भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्य भाजपा अध्यक्ष और संगठन मंत्री मौजूद रहेंगे.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial