IND vs NZ: दूसरे वनडे में भारत की हार, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से दी मात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज अब एक-एक से बराबर हो गई है, क्योंकि राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला गया दूसरा मैच न्यूजीलैंड ने सात विकेट से अपने नाम कर लिया है. डेरेल मिचेल के नाबाद 131 रन और विल यंग के 87 रनों की बदौलत न्यूजीलैंड ने 285 रनों के लक्ष्य को 47.3 ओवर में 3 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया. इन दोनों खिलाड़ियों के बीच तीसरे विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी भी हुई, जिसने मैच को भारत से बहुत दूर कर दिया था.

मिचेल ने अपनी पारी में 117 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के लगाए. इसके अलावा यंग ने 98 गेंदों पर सात चौके की मदद से 87 रन बनाए. आखिर में ग्लेन फिलिप्स ने 32 रनों की पारी खेलकर मैच को खत्म किया. अब ये सीरीज एक-एक से बराबरी पर खड़ी है, अब तीसरा मैच18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा.

इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरे 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 284 रन बनाने में सफल रहा. केएल राहुल ने सबसे ज्यादा नाबाद 112 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 92 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होने 11 चौके और 1 छक्का भी लगाया. ये केएल राहुल का वनडे करियर में 8वां शतक था. इसके अलावा राहुल ने दो अहम साझेदारियां भी की. जिसमें पहले जडेजा (27 रन) के साथ 73 रन जोड़े और फिर रेड्डी (20 रन) के साथ आखिर में 57 रनों की अहम साझेदारी की.

इससे पहले कप्तान गिल 56, रोहित 24, कोहली 23, अय्यर 8 और जडेजा 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. न्यूजीलैंड की तरफ से क्रिस्टियन क्लार्क सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं, उन्होंने 3 विकेट हासिल किए।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial