अंकिता भंडारी हत्याकांड पर उत्तराखंड की गरमाई सियासत, बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम का बयान-मेरी छवि धूमिल करने की कोशिश, षड्यंत्र रचने वालों के खिलाफ करूंगा मानहानि का मुक़दमा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में इन दिनों अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा फिर से छाया हुआ है. वजह खुद को बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी कहने वाली उर्मिला सनावर का वो वीडियो है, जिसमें वो नए खुलासे करने का दावा कर रही है. उर्मिला सनावर के वीडियो के बाद अब बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम का बयान भी आया है.अब इस मामले में खुद पर लगे आरोपों पर सफाई दी है.

 उन्होंने कहा कि मैंने अपने राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक जीवन को 47 वर्ष दिए हैं. ‘मैं पिछले करीब 47 सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं. मैं अपने नैतिक मूल्य को और भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता को और समाज में रहने वाली बहन-बेटियों की इज्जत को सर्वोपरि मानता हूं. इस दौरान इस तरह की घटना में उनका नाम कभी भी नहीं उछाला गया. आज बड़ा दुखी होकर मैं आपके सामने आ रहा हूं. जिस प्रकार के कुछ असामाजिक लोग, गलत प्रवृत्ति के लोग, जो मेरी छवि को धुमिल करना चाहते हैं.’

दुष्यंत गौतम ने आगे कहा, “उसके बावजूद मैं जनता और समाज से बोलना चाहूंगा कि मेरे विरोध में एक भी ऐसा कार्य आपको अगर दिखता हो. और उसे आप सबूत के साथ पेश करते हैं तो मैं अपने राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक जीवन से सन्यास ले लूंगा. लेकिन ऐसे षडयंत्र जो हमारी महिला और हमारी बेटी का नाम लेकर उसको अपमान करने का काम कर रहे हैं. मैं मानता हूं कि यह मां, बहन और बेटी का अपमान है और एक तरह मेरे भी चरित्र हनन का काम कर रहे हैं. उन लोगों को अब तैयार रहना चाहिए. जिन लोगों ने मेरा मान गिराया गया है मैं उनके खिलाफ कार्रवाई करने वाला हूं.”

उन्होंने साफ किया कि जिन लोगों ने भी उनकी छवि की धूमिल करने का काम किया है, उनकी सब की जांच की जाएगी. इसके लिए उन्होंने गृह विभाग को भी पत्र लिखा है. साथ ही जिस व्यक्ति ने ये षड्यंत्र रचा है, उस पर मानहानि की मुकदमा भी किया जाएगा.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial