पीएम मोदी पहुंचे लखनऊ, राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण कर कांस्य प्रतिमाओं का किया अनावरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया. साथ ही वसंत कुंज में बने इस पार्क में स्थापित तीन विभूतियों अटल बिहारी वाजपेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय की 65 फीट ऊंची विशालकाय कांस्य प्रतिमाओं का अनावरण किया. इस राष्ट्रीय स्मारक का निर्माण केंद्र ने आजाद भारत के महानायकों की विरासत को सम्मान देने के लिए कराया है.

पीएम मोदी ने बंगाल विभाजन के दर्द को उकेरने वाले घटनाक्रम की गैलरी को भी देखा. इस गैलरी में बंगाल विभाजन के दौरान हुई घटनाओं को चित्रों के माध्यम से दिखाया गया है. इसके बाद पीएम मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की गैलरी का अवलोकन किया. इन गैलरियों में इनके जीवन से जुड़ी प्रमुख घटनाओं को तस्वीरों के जरिये दिखाया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. इसके बाद उन्होंने भाजपा और जनसंघ के गलियारे का अवलोकन किया. इस गलियारे में जनसंघ और भाजपा की पूरी यात्रा को तस्वीरों के माध्यम से दिखाया गया है. इसके बाद पीएम मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी गैलरी का भ्रमण किया. इस गैलरी में डॉ. मुखर्जी के जीवन से जुड़े हुए विभिन्न चित्र और प्रतीक चिह्न रखे गए हैं.

लखनऊ में बनकर तैयार हुआ राष्ट्र प्रेरण स्थल 65 एकड़ क्षेत्र में फैला है. इस पार्क को पूरी तरह से तैयार करने में 230 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं. यह स्थल न केवल स्थापत्य की दृष्टि से अद्वितीय है बल्कि भारतीय राजनीति और राष्ट्रनिर्माण को दिशा देने वाली महान विभूतियों को समर्पित एक प्रेरणा केंद्र भी है. पार्क में अटल बिहारी वाजपेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय की विशालकाय कांस्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial