कर्नाटक के चित्रदुर्ग में बृहस्पतिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है . हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक लॉरी और एक प्राइवेट ट्रैवल बस के बीच जोरदार टक्कर हुई. टक्कर के बाद बस और लॉरी दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई. इस हादसे में बस पूरी तरह जल गई, जिससे कई यात्रियों की मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार कर्नाटक में एक लॉरी एक प्राइवेट ट्रैवल्स बस से टकरा गई और उसमें आग लग गई. इस हादसे में बस पूरी तरह जल गई जिससे बस में सवार कई यात्रियों की मौत हो गई. यात्रियों को लेकर बस बेंगलुरु से शिवमोग्गा होते हुए गोकर्ण जा रही थी. हादसा हिरियुर गोरलाट्टू क्रॉस के जवनगोंडानहल्ली में हुआ. लॉरी से टकराने के बाद बस से अचानक आग की लपटें उठने लगी. जैसे ही यात्री भागने की कोशिश की आग ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. आग इतनी तेजी से भड़की कि बचने का कोई मौका नहीं मिला।
यह हादसा आज सुबह करीब 3 बजे हुआ. अधिकारियों का कहना है कि इस हादसे में लॉरी ड्राइवर समेत कम से कम 9 से यात्रियों की मौत हो गई. खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया.
हादसे में लॉरी ड्राइवर समेत कम से कम 9 से यात्रियों की मौत हो गई. खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया. पता चला है कि हादसे के समय ट्रक में 30 यात्री सवार थे।










