उद्धव और राज ठाकरे एक साथ लड़ेंगे BMC चुनाव, बोले- ‘मुंबई का मेयर मराठी और हमारा होगा’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई: शिवसेना (UBT) और MNS ने 15 जनवरी को होने वाले (BMC) चुनाव एक साथ लड़ने का ऐलान किया किया है. उद्धव ठाकरे और MNS प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को गठबंधन की घोषणा की. इस मौके पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम दोनों भाई एक साथ हैं. राज ठाकरे ने दावा किया कि हम बीएमसी चुनाव में जीतेंगे और इस बार मुंबई का मेयर मराठी होगा.

राज के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव ने कहा कि दोनों पार्टियां साथ रहने के लिए एक साथ आई हैं. हालांकि, राज ठाकरे ने BMC चुनावों के लिए दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे की जानकारी साझा नहीं की. उन्होंने कहा, “मुंबई का मेयर मराठी होगा और हमारा होगा.”

उद्धव ने कहा कि दोनों पार्टियों ने नासिक नगर निगम के लिए सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है, जहां 15 जनवरी को चुनाव होने हैं. साथ ही मुंबई और राज्य के 27 अन्य नगर निगमों के लिए भी. उन्होंने कहा कि अन्य नगर निगमों में दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन के लिए बातचीत चल रही है. उद्धव ने कहा, “जो लोग बीजेपी में घुटन महसूस कर रहे है वे भी हमारे साथ आ सकते हैं.”

महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने राज्य भर में 29 नगर निगमों के चुनावों की घोषणा की है, जिसमें बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC), पुणे नगर निगम (PMC) और पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम (PCMC) शामिल हैं. वोटिंग 15 जनवरी को होगी, और मतगणना 16 जनवरी को होगी.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial