नई दिल्ली: बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न के विरोध में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. यह विरोध देशभर के जिला मुख्यालयों पर किया जा रहा है. इस दौरान दिल्ली चाणक्यपुरी में स्थित बांग्लादेश उच्चायोग का घेराव VHP करने जा रही थी लेकिन भारी संख्या में पहले ही दिल्ली पुलिस अर्धसैनिक बलों के तैनाती कर दी गई थी. प्रदर्शनकारियों को काफी दूरी पर रोक लिया गया।
पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के विरोध प्रदर्शन से पहले मंगलवार को यहां बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई. इलाके को तीन लेयर की बैरिकेडिंग और पुलिस और पैरामिलिट्री की ज़्यादा फोर्स लगाकर सुरक्षित किया गया है.
VHP और बजरंग दल के सदस्यों ने दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस मेट्रो स्टेशन के पास बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों और दीपू चंद्र दास की बेरहमी से भीड़ द्वारा की गई लिंचिंग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.
पिछले हफ़्ते बांग्लादेश के भालुका में एक गारमेंट फैक्ट्री के कर्मचारी दीपू चंद्र दास को भीड़ ने मारा और फिर सड़क पर लटकाकर जिंदा जला दिया गया था।










