रानीखेत में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम पुष्कर सिंह धामी, लोगों से की मुलाक़ात, सरकार के कार्यों का लिया फीडबैक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा के दो दिवसीय दौरे पर है।इस दौरान आज रानीखेत में मॉर्निंग वॉक किया.मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय लोगों के साथ चाय पर संवाद स्थापित कर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान को लेकर उनका फीडबैक लिया. और सरकार के कामों को लेकर उनसे बातचीत की।

सीएम पुष्कर सिंह धामी अक्सर अपने दौरों के दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकलते हैं. जहां सीएम धामी स्थानीय लोगों, सैलानियों और स्थानीय व्यवसायियों से सरकार की योजनाओं का फीडबैक लेते दिखाई देते हैं. सीएम धामी के अल्मोड़ा दौरे के दौरान भी कुछ ऐसी सी तस्वीर सामने आई. सीएम धामी आज सुबह रानीखेत में स्‍थानीय लोगों से मिलने के लिए मॉर्निंग वॉक पर निकले. साथ ही उन्होंने लोगों से सरकार की योजनाओं का फीडबैक लिया. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से शासन और जनता के बीच विश्वास, संवाद एवं सहभागिता निरंतर सशक्त हो रही है.

सरकार आमजन से सीधे जुड़ कर उनकी समस्याओं को समझ रही है और उनके समाधान को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कर रही है.शांति और व्यवस्थाओं को लेकर दिए गए सकारात्मक फीडबैक को मुख्यमंत्री ने उत्साहवर्धक बताया और कहा कि यह जनहित में सतत रूप से कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करता है.

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial