असम में ट्रेन हादसा, हाथियों का झुंड सामने आने से राजधानी एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, 8 हाथियों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

असम में ट्रेन हादसा हुआ है. सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के आगे अचानक हाथियों का झुंड आ गया और उनसे टक्कर होने के बाद ट्रेन डिरेल हो गई. ट्रेन के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. वहीं ट्रेन की चपेट में आने से 8 हाथियों की मौत हो गई है. यह हादसा होजई जिले में हुआ है.

रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे. मामले में एक्शन लेते हुए सबसे पहले रूट से गुजरने वाली ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया. ट्रेन के 5 डिब्बे पटरी से उतरे हैं, लेकिन किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है,

राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। फिलहाल इस हादसे के चलते ऊपरी असम और पूर्वोत्तर की रेल सेवाएं  यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था कर आगे की यात्रा सुनिश्चित करने की प्रक्रिया चल रही है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial