सीएम धामी ने अचानक डालनवाला कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब मिले कोतवाल, तुरंत लाइन हाजिर करने के दिए निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून में डालनवाला कोतवाली का औचक निरीक्षण किया.  डालनवाला कोतवाली के कोतवाल अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गाए. सीएम धामी ने तत्काल कोतवाल को लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि कानून-व्यवस्था और जनसेवा जैसे संवेदनशील दायित्वों में किसी भी स्तर की लापरवाही अक्षम्य अपराध है और ऐसे मामलों में तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाएगी, दरअसल, शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बैठक करने के बाद अचानक डालनवाला कोतवाली पहुंच गए, जहां सीएम ने पूरी कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया.

मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति सामने आई. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस स्टेशन में आए कई शिकायतकर्ताओं से सीधे बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महिला हेल्प डेस्क पर भी पहुंचे. सीएम धामी ने वहां मौजूद महिला फरियादियों से बातचीत कर उनकी शिकायतों की जानकारी ली. उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, गोपनीयता और त्वरित कार्रवाई को अनिवार्य बताते हुए किसी भी प्रकार की ढिलाई पर सख़्त कार्रवाई की चेतावनी दी.

मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाशत नहीं की जायगी।  जनहित में सख़्त से सख़्त कार्रवाई करने से सरकार पीछे नहीं हटेगी.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial