शीतकालीन सत्र 2025: अनिश्चितकाल के लिए दोनों सदन स्थगित, पीएम मोदी और ओम बिरला ने विपक्षी नेताओं से की मुलाकात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काफ़ी हंगामे और शोर शराबे के बीच संसद का शीतकालीन सत्र 2025 अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया।लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है. लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि इस बार सभा की उत्पादकता 111 फीसदी रही.

मनरेगा की लेकर संसद में काफी हंगामा हुआ।कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मनरेगा के स्थान पर नए बिल पर कहा कि यह बिल सबसे गरीब लोगों के लिए बहुत नुकसानदायक होने वाला है क्योंकि ओरिजिनल मनरेगा (MGNREGA) स्कीम, जिस तरह से बनी थी – जिसमें सेंटर इसके लिए 90% फंड देता था, वह गांव की इकॉनमी की रीढ़ थी और उन लोगों के लिए सबसे बड़ा सहारा थी जो बहुत गरीब थे और जिन्हें नौकरी मिलने में मुश्किल होती थी. 20 सालों से, यह उन अच्छी स्कीमों में से एक रही है जो चली है और गरीब लोगों की मदद की है, खासकर उन लोगों की जिनके पास कुछ नहीं है.

विपक्षी दलों के नेताओं से लोकसभा स्पीकर ने की मुलाकात, पीएम भी रहे मौजूद:

संसद के शीतकालीन सत्र 2025 के समाप्त होने पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने अपने चैंबर में लोकसभा में पार्टियों के नेताओं और सांसदों के साथ मीटिंग की. मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial