उत्तर भारत में कोहरे ने रफ़्तार पर लगाया ब्रेक ! दिल्ली एयरपोर्ट से 152 फ्लाइट्स कैंसिल, ट्रेनें भी कई घंटों लेट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कोहरे ने कहर मचा दिया है विजिबिलटी 100 मीटर से भी कम आंकी जा रही है. प्रदूषण से बेहाल दिल्ली की रफ्तार पर आज लगाम लग गई है. सड़क से लेकर आसमान तक सिर्फ फॉग ही फॉग नजर आ रहा है.

उत्तर भारत में ठंड के साथ बढ़ते घने कोहरे ने जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है. दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में सुबह से ही दृश्यता बेहद कम है, जिसका सीधा असर हवाई व रेल संचालन पर पड़ा. खराब मौसम के कारण फ्लाइट्स रद्द होने लगीं, ट्रेनों की गति भी धीमी पड़ गई है, नतीजतन यात्रियों को लंबा इंतजार, यात्रा में देरी व शेड्यूल में बदलाव जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

152 फ्लाइट्स रद्द, 2 इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल
दिल्ली एयरपोर्ट पर हालात सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं. कोहरे के चलते कुल 152 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं, जिनमें दो अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स भी शामिल हैं. गुरुवार को कम दृश्यता की वजह से 27 उड़ानों को निरस्त करना पड़ा था, जिनमें 16 प्रस्थान और 11 आगमन वाली फ्लाइट्स थीं. इसके अलावा आज सुबह से अधिकतर विमान अपने तय समय से देरी से उड़ान भर रहे हैं और कई विमानों को रनवे पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा.

एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार मौजूदा हालात में उड़ानों का संचालन CAT-III प्रणाली के तहत किया जा रहा है. ये बेहद कम दृश्यता में सुरक्षित टेक-ऑफ और लैंडिंग की सुविधा देती है. हालांकि मौसम की गंभीरता के चलते देरी व रद्दीकरण की संभावना बनी हुई है. एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने व सहयोग करने की अपील की है.

यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए दिल्ली एयरपोर्ट के सभी टर्मिनलों पर ग्राउंड स्टाफ, हेल्प डेस्क व सूचना टीमें तैनात की गई हैं. लगातार अनाउंसमेंट व डिजिटल स्क्रीन के जरिए फ्लाइट से जुड़ी जानकारी साझा की जा रही है. एयरलाइंस ने भी यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जरूर जांच लें.

वहीं हवाई उड़ानें प्रभावित हो रही है, उड्डयन मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है. ‘उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे की वजह से एयरपोर्ट के कामकाज पर असर पड़ सकता है. यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी एयरलाइंस के संपर्क में रहें, अपडेट के लिए ऑफिशियल प्लेटफॉर्म चेक करें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें. यात्रियों की मदद के लिए एयरपोर्ट पर पैसेंजर फैसिलिटेशन टीमें मौजूद हैं.

रेल यातायात की बात करें तो कोहरे ने यहां भी संचालन को बुरी तरह प्रभावित किया है. सुबह 7:30 बजे तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली 24 से अधिक ट्रेनें एक घंटे से अधिक देरी से चल रही थीं. गोरखधाम एक्सप्रेस 10 घंटे से ज्यादा, जम्मू राजधानी 2 घंटे से अधिक, मालवा एक्सप्रेस 4 घंटे, जीटी एक्सप्रेस 3 घंटे व हिमाचल एक्सप्रेस करीब 3 घंटे लेट चल रही है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial