बीजेपी के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने संभाला पदभार, जेपी नड्डा और अमित शाह ने किया स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का भव्य स्वागत किया गया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के अन्य नेताओं ने नबीन का स्वागत किया. इसके बाद भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने पदभार संभाला और अमित शाह और जेपी नड्डा ने उन्हें भाजपा अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया. इस दौरान वहां मौजूद नेताओं ने तालियां बजाकर पार्टी के नए कार्यकारी अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया.

पार्टी मुख्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं की तरफ से नितिन नबीन को गुलदस्ते भेंट किए गए.इससे पहले, दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे नितिन नबीन का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यहां भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नबीन का स्वागत किया.

45 साल के नितिन नबीन पटना की बांकीपुर सीट से विधायक हैं और नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में वह लगातार पांचवीं बार निर्वाचित हुए. वह भाजपा के वरिष्ठ नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं. नितिन नबीन अब तक बीजेपी के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष हैं. वह न सिर्फ बिहार से, बल्कि पूर्वी भारत से भी पहले भाजपा अध्यक्ष हैं.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial